हरिद्वार में गंगा पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना
हरिद्वार। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के उपलक्ष्य में हरिद्वार में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा पूजन किया गया।
इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए जो कार्य किए गए हैं, वे अकल्पनीय हैं। संत समाज ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना भी की।
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी न केवल देश बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। “विकसित भारत” के संकल्प के साथ आज पूरा देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
गंगा सभा के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री नितिन गौतम जी तथा गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ जी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत आज न केवल सुरक्षित है, बल्कि जमीन से लेकर आकाश तक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विद्यार्थी, पार्षद मुकुल पराशर, विदित शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा, मंडल महामंत्री देवेश ममगई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण वर्मा, उज्जवल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणि, विश्वास शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। :::
हरिद्वार में गंगा पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना

