पुरुषोत्तम मास में श्री माथुर वैश्य धाम, हरिद्वार में भव्य संत भंडारे का आयोजन
हरिद्वार। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित भूपतवाला के प्रसिद्ध श्री माथुर वैश्य धाम में एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन आगरा से आए संतोष गुप्ता परिवार द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर संतोष गुप्ता ने बताया कि पुरुषोत्तम मास का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है। इस माह में किए गए धर्म-कर्म, दान-पुण्य और कथा श्रवण से मनुष्य को विशेष फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि धर्म-कर्म ही इस संसार में मनुष्य के उद्धार का सच्चा मार्ग है, और हरिद्वार जैसी पावन नगरी में इस प्रकार के आयोजन का महत्व और भी बढ़ जाता है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संतजन उपस्थित रहे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में ममता गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, सावित्री गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, ऋचा गुप्ता, ज्योति गुप्ता सहित गुप्ता परिवार के अनेक सदस्य एवं अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
भंडारे का आयोजन भक्तिभाव, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
पुरुषोत्तम मास में श्री माथुर वैश्य धाम, हरिद्वार में भव्य संत भंडारे का आयोजन

