स्वामीनारायण भगवत धाम आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण समापन, गुजरात से आए श्रद्धालुओं की रही विशेष सहभागिता
हरिद्वार, भूपतवाला। स्वामीनारायण भगवत धाम आश्रम, भूपतवाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्य समापन हुआ। यह पावन आयोजन गुजरात से पधारे श्रद्धालुओं द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ अर्जित किया।
इस आयोजन में विशेष रूप से तृप्ति बेन गुजरात लगभग 35 श्रद्धालुओं के समूह के साथ हरिद्वार पहुंचीं और पूरे कथा आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने न केवल कथा का रसपान किया, बल्कि हरिद्वार में प्रवास के दौरान गंगा स्नान कर अपने जीवन को धन्य बनाया।
कथा के दौरान भगवान श्रीमद्भागवत के विविध प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। समापन अवसर पर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और सभी श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया।
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल किया, बल्कि विभिन्न राज्यों से आए भक्तों के बीच आध्यात्मिक एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित किया।
स्वामीनारायण भगवत धाम आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण समापन, गुजरात से आए श्रद्धालुओं की रही विशेष सहभागिता

