हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी पार्षदों ने की अधिकारियों से मुलाकात, राशन कार्ड समस्याओं पर हुई अहम चर्चा

हरिद्वार, 20 फरवरी 2026।
हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरिद्वार विधानसभा एवं रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों ने आज जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) श्री मुकेश कुमार तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) श्री देवी चंद से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रवासियों से जुड़ी राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पार्षदों ने आम जनता को राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने एवं वितरण में आ रही तकनीकी व प्रशासनिक दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कई पात्र परिवार योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकारियों ने पार्षदों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन पहुंचाना है, तथा इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में भाजपा पार्षद हरविंदर सिंह, अनिल वशिष्ठ, दीपक शर्मा, गुलशन कुमार, अंकुर मेहता एवं सचिन सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। पार्षदों ने विश्वास व्यक्त किया कि विभागीय सहयोग से क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होगा और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!