हरिद्वार में शिव महापुराण कथा: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, गूंजा “हर-हर महादेव”

हरिद्वार में शिव महापुराण कथा: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, गूंजा “हर-हर महादेव”
हरिद्वार के भूपतवाला स्थित आद्य शक्ति पब्लिक स्कूल, गंगापुरी मठ में आयोजित शिव महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आए। कथा व्यास परम पूज्य बाल योगी जी महाराज ने भगवान भगवान शिव की अनंत महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उपस्थित भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान शिव केवल देवों के देव महादेव ही नहीं, बल्कि समस्त सृष्टि के कल्याणकर्ता हैं। जो भी श्रद्धा, विश्वास और पूर्ण समर्पण के साथ उनकी आराधना करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर होकर सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य चरित्र का सुंदर वर्णन किया गया। महाराज श्री ने बताया कि सच्चा प्रेम, त्याग, तपस्या और समर्पण ही जीवन को सफल बनाते हैं। भगवान शिव का जीवन हमें सरलता, करुणा और लोककल्याण की प्रेरणा देता है।
कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो गया।
इस पावन आयोजन का संचालन सहारनपुर जनपद से पधारे ठाकुर रामवीर सिंह एवं अन्य श्रद्धालु भक्तों द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर कृष्ण किंकर आचार्य गणेश जी महाराज सहित कई गणमान्य भक्तजन भी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!