मां संतोषी आश्रम में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव महोत्सव, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
हरिद्वार। के अनुसार कनखल स्थित संयास रोड पर प्रसिद्ध श्री श्री मां संतोषी आश्रम में माता का जन्मोत्सव महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कनखल के पावन क्षेत्र में स्थित मां संतोषी आश्रम, जहां मां संतोषी माता महिषासुर मर्दिनी मंदिर भी स्थापित है, अपने हरे-भरे और आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान भक्तों को आत्मज्ञान और आत्मिक सुख प्रदान करने का एक दिव्य केंद्र बना हुआ है।
जन्मोत्सव के अवसर पर आश्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माता के जन्मोत्सव पर मिल्क केक काटकर उत्सव मनाया गया। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भक्तजन भजनों में लीन होकर श्रद्धा और उत्साह के साथ झूमते नजर आए। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, प्रेम और आस्था की अनूठी छटा देखने को मिली। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य किया।
गुरु मां के जन्मोत्सव पर विशेष पंक्तियां—
गुरु मां का आशीष जीवन का प्रकाश है,
उनकी कृपा से ही हर पथ होता खास है।
भक्ति, ज्ञान और प्रेम का जो देती हैं उपहार,
ऐसी पावन गुरु मां को शत-शत नमस्कार।
गुरु मां के चरणों में है सच्चा सुख और ज्ञान,
उनकी वाणी से मिलता जीवन का सम्मान।
जन्मोत्सव के इस पावन दिवस पर करें प्रणाम,
सदा बना रहे हम पर उनका कृपा धाम।
मां संतोषी आश्रम में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव महोत्सव, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

