अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल गढ़वाल संभाग की बैठक में योगेश सिंग्वाल जी बने राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल गढ़वाल संभाग की बैठक में योगेश सिंग्वाल जी को बनाया गया राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष हरिद्वार
प्रांत कार्यालय – राष्ट्रीय बजरंग दल, उत्तराखंड

आज दिनांक 29 मार्च 2026 को श्री माधवानंद आश्रम, कनखल में गढ़वाल संभाग की महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा रहे।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संगठन महामंत्री श्री देवेश उपाध्याय जी उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री नरेश शर्मा जी, परम पूजनीय स्वामी सत्यश्रेय गिरि जी महाराज एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में हरिद्वार जनपद से लगभग 700 से अधिक कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जो संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक है। इस उल्लेखनीय उपस्थिति को देखते हुए केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री देवेश उपाध्याय जी ने विशेष रूप से प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हरिद्वार में राष्ट्रीय बजरंग दल की स्थिति अत्यंत सशक्त और संगठित है।

बैठक को तीन मुख्य सत्रों में आयोजित किया गया।

उद्घाटन सत्र में सभी मुख्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ठाकुर विशाल सिंह राणा के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
श्री नरेश शर्मा जी ने कहा कि विशाल राणा के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार में एक सशक्त सामाजिक एवं धार्मिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और संगठन की सक्रियता अत्यंत प्रेरणादायक है।

स्वामी सत्यश्रेय गिरि जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि धर्म रक्षा का यह कार्य ईश्वर का कार्य है और विशाल राणा जिस समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं वह सराहनीय और अनुकरणीय है। संगठन निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

डॉ. विशाल गर्ग जी ने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार में जिस मजबूती के साथ कार्य कर रहा है उसका श्रेय विशाल राणा के कुशल नेतृत्व और संगठन क्षमता को जाता है। यह एक आदर्श टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है।

द्वितीय सत्र में संगठन के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई तथा गढ़वाल संभाग में 2000 से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।

तृतीय सत्र भोजन उपरांत प्रारंभ हुआ जिसमें हिंदू रक्षा निधि एवं सनातन धर्म की रक्षा और सुरक्षा पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए श्री देवेश उपाध्याय जी ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही हरिद्वार जनपद में संगठन विस्तार हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

कुमारपाल राणा को हरिद्वार जिला प्रभारी हनुमान चालीसा केंद्र नियुक्त किया गया।
योगेश सिंग्वाल को जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल नियुक्त किया गया।
नरेंद्र सिंह को नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल नियुक्त किया गया।
दिनेश यादव को हरिद्वार नगर महामंत्री नियुक्त किया गया।
संदीप जगारिया को हरिद्वार नगर मंत्री नियुक्त किया गया।
मोहित सैनी को लक्सर ग्रामीण प्रभारी हनुमान चालीसा केंद्र नियुक्त किया गया।
विकास कुमार को लक्सर ग्रामीण सहप्रभारी हनुमान चालीसा केंद्र नियुक्त किया गया।

अंत में प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।


प्रांत कार्यालय
राष्ट्रीय बजरंग दल, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!