श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 2 अप्रैल को कनखल में

हरिद्वार। श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 2 अप्रैल को कनखल में
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को श्री गीता मन्दिर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक उत्सव में सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में स्वामी सत्यानन्द जी महाराज की पावन उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। वे समस्त गीता मंदिरों के पीठाधीश्वर एवं महामण्डलेश्वर हैं, जिनके सान्निध्य में आयोजन और भी दिव्य एवं प्रेरणादायक बनेगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
सुंदरकांड पाठ: प्रातः 09:00 बजे से 11:30 बजे तक
आरती: दोपहर 12:00 बजे
प्रसाद वितरण: दोपहर 12:00 बजे
इस आयोजन का संचालन मीना मन्दिर हरिद्वार एवं बनराव धाम द्वारा किया जा रहा है।
धार्मिक वातावरण, भक्ति संगीत और सामूहिक प्रार्थना के साथ यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अद्भुत अवसर लेकर आ रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!