हरिद्वार (कनखल)। सन्यास मार्ग स्थित श्री रामेश्वरानंद आश्रम में परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज का 53वां अवतरण दिवस संतों, श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर उपस्थित संतों एवं अतिथियों ने स्वामी जी को पगड़ी एवं फूलमाला पहनाकर उनके अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एक विद्वान एवं प्रेरणादायक संत हैं, जिन्होंने धर्म और अध्यात्म के प्रचार-प्रसार में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है और उनके सानिध्य में ही मानव जीवन का वास्तविक कल्याण संभव है।
इस अवसर पर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सभी संतों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा और मानव कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि संत समाज के आशीर्वाद से आश्रम द्वारा अनेक सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है।
महंत देवानंद सरस्वती ने स्वामी जी को त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि वे समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में अनिल पुरी, नरेश शर्मा, विश्वास सक्सेना, डॉ. विशाल गर्ग, मनोज गौतम सहित अनेक श्रद्धालुओं ने संतों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, मेयर किरण जैसल, पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा, महंत सूरजदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, पदम प्रसाद सुवेदी, अमित वालिया, उज्जवल पंडित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अवतरण दिवस पर शुभकामना संदेश
महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी को 53वें अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका जीवन धर्म, सेवा और आध्यात्म का अद्भुत संगम है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें और समाज को इसी प्रकार अपने ज्ञान, तप और आशीर्वाद से आलोकित करते रहें।
महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती का 53वां अवतरण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

