हरिद्वार।ज्वालापुर में स्वास्थ्य सेवा को नई सौगात, विधायक आदेश चौहान ने किया त्यागी मेडिकल का शुभारंभ
ज्वालापुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए त्यागी मेडिकल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने फीता काटकर मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में जितनी आवश्यकता दुआओं की है, उतनी ही जरूरत दवाइयों की भी है। यदि किसी मरीज को समय पर दवाएं मिल जाएं, तो उसका जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर और सुलभ मेडिकल सुविधाएं होना बेहद जरूरी है।
त्यागी मेडिकल के शुरू होने से ज्वालापुर क्षेत्र के लोगों को अब दवाइयों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें समय पर आवश्यक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इस पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखी गई।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने त्यागी मेडिकल के संचालकों को शुभकामनाएं दीं और इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में ज्वालापुर क्षेत्र के नगर निगम पार्षद हरविंदर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ज्वालापुर में स्वास्थ्य सेवा को नई सौगात, विधायक आदेश चौहान ने किया त्यागी मेडिकल का शुभारंभ

