पृथ्वी दिवस पर वार्ड 43 में चला विशेष सफाई अभियान, पार्षद हरविंदर सिंह ने संभाली कमान

पृथ्वी दिवस पर वार्ड 43 में चला विशेष सफाई अभियान, पार्षद हरविंदर सिंह ने संभाली कमान
ज्वालापुर के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 43 स्थित शिव मार्केट में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विशेष सफाई अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व पार्षद हरविंदर सिंह ने किया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना था।
अभियान में सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक सलेख चंद, पर्यावरण मित्रों एवं स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख रूप से राजकुमार पटपटिया, अर्पण ग्रोवर, अजय अनेजा, रमेश कुमार और जाहिद सलमानी की सक्रिय भागीदारी रही।
इस दौरान शिव मार्केट क्षेत्र में सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की गहन सफाई की गई, जिससे क्षेत्र में साफ-सफाई का स्तर बेहतर हुआ।
पार्षद हरविंदर सिंह ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का अहसास कराता है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!