बाबासाहेब अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
उत्तराखंड में डॉ. भीमराव अंबेडकर अनु. जाति/अ.ज.जाति वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का 135वां जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में शिवालिक नगर एवं आसपास के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास कीर्तन मंडली द्वारा बाबासाहेब के जीवन पर आधारित एक सुंदर और प्रेरणादायक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन श्री देवेंद्र भास्कर एवं कल्पना द्वारा किया गया। समिति के उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मपाल जी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती चंद्रकांता के. माथुर ने भी बाबासाहेब के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पी. एल. कपिल जी एवं श्री नानक चंद्र जी ,सी. पी . सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बाबासाहेब अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

