रानीपुर विधानसभा में नई पानी की पाइपलाइन का उद्घाटन, लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
ज्वालापुर (वार्ड 43, बाल्मीकि बस्ती):
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक आदेश चौहान ने वार्ड 43 स्थित बाल्मीकि बस्ती में नई पानी की पाइपलाइन का विधिवत उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस पाइपलाइन के शुरू होने से अब स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी और उन्हें घर के पास ही साफ पानी आसानी से मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि “विकास किया है और आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद हरविंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें अंकुर मेहता, रतिराम बिरला, लक्ष्मी चंद, सलेख चंद, प्रिंस लाहोट, आकाश चंचल, श्याम तेश्वर, रजनी वर्मा, चेतना, दीपक पालीवाल, अर्पण ग्रोवर, सुरेंद्र नरूला, अजय अनेजा, विशाल अरोड़ा, प्रमोद कुमार, लक्ष्मी नारायण, प्रेम चंचल और किशोर कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में विधायक आदेश चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि साफ-सफाई और जागरूकता से ही बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन संभव
रानीपुर विधानसभा में नई पानी की पाइपलाइन का उद्घाटन, लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजलज्वालापुर (वार्ड 43, बाल्मीकि बस्ती):

