बुलाकी भवन में गूंज रही श्रीमद्भागवत कथा, श्रद्धालु हो रहे भावविभोर
हरिद्वार। निरंजनी अखाड़ा रोड स्थित बुलाकी भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में इन दिनों भक्तजनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धालु कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं।
कथा के दौरान कथा व्यास किशोर भाई दयाशंकर भाई जोशी ने अपने अमृतमय वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन के कल्याण का अमृत है, जिसे सुनने मात्र से ही मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है।
उन्होंने आगे बताया कि इस पावन कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जन्मों-जन्मों के पाप और संताप समाप्त हो जाते हैं तथा उसके पितरों का तर्पण भी स्वतः हो जाता है। कथा सुनने वाले व्यक्ति के जीवन में शुभता का संचार होता है और उसके भाग्य का उदय होता है।
कथा स्थल पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं और भगवान के भजनों में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक जागरण का संदेश दे रहा है।
बुलाकी भवन में गूंज रही श्रीमद्भागवत कथा, श्रद्धालु हो रहे भावविभोर

