हरिद्वार में भाजपा जिला कार्यालय पर संगठात्मक विषयों को लेकर प्रशिक्षण वर्ग एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय हरिद्वार में आज भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली एवं आगामी रणनीतियों की जानकारी दी गई।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ सुदृढ़ करने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिले के विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!