पांच वर्ष पूर्ण होने पर Hungry Oven Restaurant में जश्न का माहौल, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

हरिद्वार। जमुना टॉकीज रोड पर स्थित प्रसिद्ध Hungry Oven Restaurant ने आज अपने सफल संचालन के पाँच गौरवमयी वर्ष पूर्ण कर लिए। इस खास अवसर पर रेस्टोरेंट में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां क्षेत्रवासियों और शहर की कई जानी-मानी हस्तियों ने पहुंचकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं।रेस्टोरेंट ने इन पॉच वर्षों में अपने लाजवाब स्वाद, उत्कृष्ट गुणवत्ता और बेहतरीन सेवा के दम पर ग्राहकों के बीच एक खास पहचान बनाई है। अब यहां पारंपरिक हिंदुस्तानी स्वाद का भी विशेष समावेश किया गया है, जिससे ग्राहकों को विविधता से भरपूर भोजन का अनुभव मिल रहा है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्राहक अपने परिवार के साथ पहुंचे और विभिन्न व्यंजनों का चटकारा लिया। रेस्टोरेंट की साज-सज्जा और प्रथम मंजिल पर स्थित इसका आकर्षक वातावरण लोगों को खासा पसंद आया। सड़क से ही दिखाई देने वाला इसका शानदार लुक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।रेस्टोरेंट प्रबंधन ने इस मौके पर सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के कारण ही यह सफर संभव हो पाया है। भविष्य में भी ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं और नए स्वाद देने का प्रयास जारी रहेगा।इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली और लोगों ने इस उपलब्धि को मिलकर सेलिब्रेट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!