श्री खाटूश्याम मंदिर में फाल्गुन मेले का भव्य आयोजन

हरिद्वार। 22 फरवरी 2026 (रविवार):धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तसरोवर, भूपतवाला स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर में फाल्गुन मेले का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन बड़े उत्साह और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।मंदिर के आश्रम संचालक वेदान्ताचार्य स्वामी परमानन्द जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम में प्रातः 7:15 बजे से सायं 7:15 बजे तक विविध आध्यात्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक विशेष कीर्तन एवं महिमा वाचन का आयोजन किया गया, जबकि अपराह्न 3 बजे से सायं 7 बजे तक भजन-कीर्तन, अरदास एवं विशेष पूजा का क्रम चलता रहा।आकर्षण का केंद्र रहे विशेष आयोजनअखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलनमनमोहक श्रृंगार दर्शनरात्रि होली उत्सवछप्पन भोग प्रसादीराधा रसोई सेवाभव्य स्टॉल व्यवस्थाकार्यक्रम में “डाय संचालन” श्री उमेश गर्ग द्वारा किया गया। ज्योति प्रज्वलन में श्री सतपाल गुप्ता (कैथल), श्री सज्जन जी (हरिद्वार), श्री विजय गुप्ता (हरिद्वार), श्री अशोक महावर (रुड़की), श्री हरिराम गुप्ता (देहरादून) एवं श्री रामनिवास जी (डोईवाला) सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।स्टॉल व्यवस्था का दायित्व श्री गंगाशरण चन्देरिया द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री ऋषि गोयल, श्री नरेश मित्तल, श्री मनीष कुमार यादव, श्रीमती शारदा, श्रीमती इन्दू, श्रीमती अंजू गोयल, श्री श्याम प्रेम अंकित, श्रीमती निर्मला जयसवाल, श्री गोपाल जयसवाल, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती सोनी गुप्ता, श्रीमती रेणु गोयल, श्रीमती पूजा गर्ग, साध्वी स्वयं ज्योति, श्री श्याम किशोर गुप्ता, श्री शुभम, श्रीमती अनीता सिंह, श्री इन्द्रजीत सिंह, श्री अरुण मिश्रा एवं श्री रवि खत्री सहित अनेक भक्तों का सराहनीय योगदान रहा।बाबा श्याम की महिमा निरालीकार्यक्रम का समापन अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में हुआ। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में कहा कि “खाटू श्याम बाबा हारे के सहारे हैं।” जो भी भक्त सच्चे मन से उनकी शरण में आता है, बाबा उसके सभी दुख-दर्द दूर कर देते हैं और अपने भक्तों पर कभी आंच नहीं आने देते।फाल्गुन मेले के इस भव्य आयोजन ने भक्तों के तन, मन और धन से मिले सहयोग को एक दिव्य रूप प्रदान किया। अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और समस्त क्षेत्र “श्याम नाम” के जयकारों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!