हरिद्वार। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार एवं टीम ब्लड रिलेशन हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में कृष्णा नगर, कनखल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से आयोजित इस शिविर में 95 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। खास बात यह रही कि 8 नव युवक-युवतियों ने पहली बार रक्तदान कर इस नेक पहल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
रक्तदान शिविर में एम्स ऋषिकेश एवं संजीवनी ब्लड सेंटर हरिद्वार की टीमों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। एम्स ऋषिकेश की टीम में डॉ. आकर्षण गुप्ता, डॉ. सुखवीर यादव, अक्षित कटोच, वरुण विग्नेश, अश्वती, ललिता, सौरव, नवनीत, किशोर, कामन सिंह राणा, गंभीर सिंह एवं कुलदीप उपस्थित रहे। वहीं संजीवनी ब्लड सेंटर हरिद्वार की टीम में डॉ. रवि शर्मा, डॉ. अक्षय, शान्तनु, आशीष, सानिया, प्रियंका आदि ने अपनी सेवाएं दीं।
आयोजन को सफल बनाने में हिमांशु अरोड़ा, प्रदीप पाल, गौरव पाराशर, मधुर वासन, जितेन्द्र सिंह, विनीत बांगा, गंगा प्रसाद कोठारी, मयंक चौहान, रमेश चौधरी, भानु पाण्डे, नरेश सेमवाल, विनेश चौहान, अवधेश पालीवाल सहित अनेक लोगों ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
शिविर में रक्तदान करने वालों में मधुर वासन, धीरज मालवीय, हिमांशु सैनी, हेमेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र माटा, प्रभु प्रसाद कोठारी, रोहित शर्मा, निशांक कुमार, मनीष सचदेवा, भरत सिंह, चन्द्रमोहन, राजेन्द्र सिंह, चन्द्रकान्त बिष्ट, संजय उपाध्याय, रोहित कुमार, अजय, डॉ. मनोज पांचाल, राकेश कुमार शर्मा, रविन्द्र भाटी, अमित कुमार राठौर, लक्की सचदेवा, कालिका प्रसाद कोठारी, अवधेश पालीवाल, पारस शर्मा, वाशु शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, योगेश, अनुराग श्रीवास्तव, गोपाल चौहान, मनीष वर्मा, शैलेन्द्र त्यागी, अरुण श्रीवास्तव, काजल, उज्ज्वल शर्मा, आर्यन गंभीर, शुभम सिंघल, भूमि, उत्तम सिंह, हर्ष पाराशर, प्रियांशु, सागर, वंशराज, अर्चना चमोली, आलम, ऋषभ वर्मा, शुभम अरोड़ा, प्रदीप पाल, नीर धीमान, ध्रुव वासन, मुकेश डंडरियाल, शाहनवाज अहमद, सुधीर रावत, दीपक कश्यप, निशांत चौहान, आदित्य शर्मा, श्रीराम मगन, केशव, सन्नी वर्मा, आकाश शर्मा, युगम शर्मा, संयम अग्रवाल, स्पर्श मदान, कुश अरोड़ा, हर्ष शर्मा, प्रवीण कपिल, कविता धीमान, विनोद कुमार शर्मा, जयंत शर्मा, कुश दरगन, सागर, आयुषराज, भूमिका, सुषमा पाण्डे, देवेश गौड़, रमेश पाण्डे, अमित, सुनील राठौर, पिन्टू, हर्षिता कोठारी, दिव्या कौशिक, अमित, वरुण वालिया, एकता अरोड़ा, रजत, मयंक, अभिषेक कुमार, माधव शर्मा, पर्व चौधरी, रणवीर सिंह, प्रीति, प्रशांत चौहान, विकल गोयल, डॉ. अनिल कुशवाह, दिनेश अग्रवाल एवं अजय आदि प्रमुख रहे।
8 युवाओं ने पहली बार किया रक्तदान
शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले 8 नव युवक-युवतियों ने विशेष उत्साह दिखाया। इनमें हर्षिता कोठारी, हर्ष पाराशर, प्रियांशु, सागर, वंशराज, श्रीराम मगन, कुश दरगन एवं रजत शामिल रहे। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने अन्य युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
शिविर के सफल आयोजन में श्री अशोक शर्मा (पूर्व पार्षद) का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर ने सेवा, समर्पण और मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया।






