मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक एकता और मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक एकता और मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

भगवानपुर/चंदनपुर। विधानसभा मंगलौर के भगवानपुर क्षेत्र स्थित चंदनपुर में मास्टर इसरान जी के आवास पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आजाद अली जी ने शिरकत की।

बैठक के दौरान समाज से जुड़े वर्तमान मुद्दों, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे तथा समाज को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित गणमान्य लोगों एवं समाजसेवियों ने समाज की मजबूती, आपसी सौहार्द और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने को लेकर अपने-अपने विचार रखे।

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के नेता जुरासी जबरदस्तपुर से नसीम अहमद जी, लाडपुर से सलमान जी, भारापुर से डॉक्टर जहांगीर जी, नगला इमरती से नफीस अहमद जी तथा लंढौरा से आस मोहम्मद जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा मुस्तकीम लंबू जी, इनाम हसन जी, इलियास जी, मंसूब जी, शकील जी, नवाब जी, जिया उर रहमान जी, नौशाद कैफ जी, मुनीर राणा जी, नसीम जी, खुर्शीद जी, तासीन जी सहित अन्य समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों ने बैठक में सहभागिता की।

बैठक में सभी ने समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

रोहित वर्मा
कार्यालय प्रभारी
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!