ईद-ए-मिलादुन्नबी पर देहरादून में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर देहरादून शहर खुशियों और रूहानियत से सराबोर नजर आया। इस पावन मौके पर अंजुमन आशिक-ए-रसूल कमेटी की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया।
जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली जी ने झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शामिल होकर अमन, भाईचारे, एकता और इंसानियत का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान पूरा माहौल आपसी प्रेम, सौहार्द और मोहब्बत से भरा नजर आया। लोगों ने मिलकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस मुबारक अवसर पर मुख्य रूप से इम्तियाज अहमद जी, पीर सैयद अशरफ हुसैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान शहर में उत्साह और रूहानियत का माहौल देखने को मिला।
जुलूस के माध्यम से सभी ने समाज में आपसी भाईचारा, शांति और इंसानियत को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।






