मुख्यमंत्री धामी से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के नेतृत्व में संतों के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री धामी से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के नेतृत्व में संतों के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

पवित्र छड़ी यात्रा के लिए मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर संत समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बागेश्वर से प्रारंभ होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ यात्रा के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

पवित्र छड़ी यात्रा सनातन परंपरा तथा उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण यात्रा है। इस यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न पौराणिक तीर्थस्थलों और सिद्ध पीठों का भ्रमण किया जाता है। यात्रा साधु-संत समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ-साथ उत्तराखण्ड में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संत समाज का स्वागत करते हुए पवित्र छड़ी यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं और इनसे जुड़ी यात्राएं हमारी सनातन संस्कृति एवं विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!