युवा नेता विकास गुप्ता के जनसेवा कार्यों की सराहना, श्रीमद्भागवत कथा में दिखा सेवा और आध्यात्म का संगम

युवा नेता विकास गुप्ता के जनसेवा कार्यों की सराहना, श्रीमद्भागवत कथा में दिखा सेवा और आध्यात्म का संगम
हरिद्वार के भूपतवाला स्थित वेद निकेतन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में परम पूज्य स्वामी आशुतोषानंद महाराज के साथ भाजपा के युवा कर्मठ नेता एवं सप्तऋषि मंडल मंत्री श्री विकास गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री विकास गुप्ता जी ने कथा व्यास का पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनके जनहितकारी कार्यों की खुले दिल से सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि विकास गुप्ता जी केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि जनसेवा को अपना धर्म मानने वाले समर्पित युवा नेता हैं, जो सदैव क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में उनके साथ खड़े रहते हैं। क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु हैंडपंप एवं नल लगवाने, सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा वृद्ध एवं दिव्यांग जनों की पेंशन स्वीकृत कराने जैसे कई जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उनके प्रयासों से अनेक परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं, यही कारण है कि लोग उन्हें अपना सच्चा जनसेवक मानते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि समाज में ऐसे सेवाभावी एवं समर्पित व्यक्तित्व ही विकास की नई दिशा प्रदान करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी समाज में धर्म, सेवा और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।
कथा स्थल का वातावरण भक्तिमय जयघोषों और श्रद्धा से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण करते हुए धर्म और सेवा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। :::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!