दिव्य गंगा सेवा मिशन के भव्य साहित्यिक विमर्श में टीम संकल्प की गरिमामयी उपस्थिति

दिव्य गंगा सेवा मिशन के भव्य साहित्यिक विमर्श में टीम संकल्प की गरिमामयी उपस्थिति

हरिद्वार। दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा आयोजित दिव्य एवं भव्य साहित्यिक विमर्श कार्यक्रम में सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में माननीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी, उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष श्री विकास तिवारी जी तथा संकल्प ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता जी सहित टीम संकल्प ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान साहित्य, संस्कृति, समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं प्रेरणादायी विमर्श किया गया। उपस्थित अतिथियों ने साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना और संस्कारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी अपने विचार साझा किए।

दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम साहित्य एवं सामाजिक चिंतन का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं टीम संकल्प की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

सराहनीय एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!