श्रावण मास में शंकर आश्रम हरिद्वार में भव्य रुद्राभिषेक, गंगा आरती एवं संत भंडारे का आयोजन

श्रावण मास में शंकर आश्रम हरिद्वार में भव्य रुद्राभिषेक, गंगा आरती एवं संत भंडारे का आयोजन

हरिद्वार। श्रावण मास के पावन अवसर पर शंकर आश्रम, हरिद्वार में नोएडा निवासी डॉ. मुकुल रस्तोगी फोर्टिस हॉस्पिटल डायरेक्टर एवं उनके समस्त परिवार की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। इसके साथ ही मां गंगा की आरती और संतों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया।

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं ने पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और डॉ. मुकुल रस्तोगी एवं उनके परिवार को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।

इस अवसर पर डॉ. मुकुल रस्तोगी ने कहा कि मां गंगा की कृपा से पिछले लगभग 10 वर्षों से इस भंडारे एवं धार्मिक आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि संत सेवा और समाज के प्रति समर्पण का भी माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मां गंगा की कृपा से भविष्य में भी यह आयोजन इसी श्रद्धा और भव्यता के साथ निरंतर चलता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। डॉ. मुकुल रस्तोगी के साथ उनकी धर्मपत्नी राजुल रस्तोगी, पुत्री अनुष्का रस्तोगी, पुत्र कार्तिकेय रस्तोगी ,मित्र सहित अन्य मित्रगण एवं संबंधी भी उपस्थित रहे। सभी ने शांकर आश्रम में गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

श्रावण मास के इस पावन आयोजन में शिव आराधना, मां गंगा की आरती, संत सेवा और भंडारे के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां गंगा से परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!