हरिद्वार में आज से अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार में आज से अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आज, 18 अगस्त 2026 से अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। कथा का आयोजन श्री भगवत कृपा मंडल एवं समस्त भक्तगण के सानिध्य में किया जा रहा है। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण बना हुआ है।

यह पावन श्रीमद्भागवत कथा 18 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन आयोजित होगी। कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा का रसपान प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता पं. श्री बनवारी लाल शास्त्री जी, गंगापुर सिटी (राजस्थान) द्वारा कराया जा रहा है।

कथा के मुख्य यजमान श्री हनुमान सहाय जी झालानी, श्री गोविंद जी झालानी एवं समस्त झालानी परिवार, जयपुर हैं।

गंगा चेरिटेबल ट्रस्ट में हो रहा आयोजन

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गंगा चेरिटेबल ट्रस्ट, जयराम आश्रम गेट नंबर-4 के सामने, भूपतवाला, ऋषिकेश रोड, हरिद्वार में किया जा रहा है। आयोजन समिति श्री भगवत कृपा मंडल द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, भक्ति और संस्कारों का संदेश देने वाला पावन अवसर है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और सदाचार का सुंदर वर्णन सुनने का अवसर मिलेगा।

निवेदक —
श्री भगवत कृपा मंडल एवं समस्त भक्तगण

आयोजक —
श्री भगवत कृपा मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!