जिला प्रेस क्लब की बैठक आयोजित, पत्रकार सुरक्षा आयोग गठन की उठी मांग
हरिद्वार, 26 जुलाई। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन वर्तमान समय में उनकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
राकेश वालिया ने कहा कि जिला प्रेस क्लब का उद्देश्य पूरे जिले के पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करना है, ताकि उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षित वातावरण में ही निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता संभव है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग की जाएगी।
क्लब के महामंत्री अनिल कुमार बिष्ट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों को निर्भीक होकर कार्य करने के लिए सुरक्षित माहौल मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा।
बैठक में मनव्वर कुरैशी, मुस्कान राजपूत, रुचि ड्रोलिया, मनोज कश्यप, सनोज कश्यप, सुमित कुमार वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, सागर कुमार, सरविंद्र कुमार, नरेश कुमार मित्तल, अवधेश कुमार भूमिवाल, विजय प्रजापति, वंश शर्मा, कुणाल शर्मा, गणेश भट्ट, मनीष शर्मा, दीपक झा, मोहम्मद नदीम सलमानी, रोहित वर्मा, भानु पांडे, उपासना तेश्वर, शिप्रा अग्रवाल, विजय कुमार बंसल, जीशान मलिक, गुलजार अहमद, मोहम्मद काशिफ सुल्तान, प्रवेश कुमार जेमिनी, नवनीत शर्मा, फुरकान अंसारी, रितिक कुमार, पूजा शर्मा, इंद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

