🔱 हरिद्वार में 119वाँ वार्षिकी यज्ञोत्सव 10 से 12 जुलाई तक, संत-महात्माओं का होगा संगम 🔱
हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर स्थित श्री हरमिलाप भवन में परम पूज्य गुरु भगवान श्री हरमिलापी साहिब जी महाराज की पावन कृपा से 119वाँ वार्षिकी यज्ञोत्सव 10 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।
यह तीन दिवसीय भव्य महोत्सव आश्रम के वर्तमान परम पूज्य परमात्मा स्वरूप श्री मदन मोहन हरमिलापी जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर देशभर से श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं गुरु भक्त बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है—
📅 10 जुलाई (शुक्रवार):
प्रातः 6 बजे योग साधना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे श्रीरामायण एवं श्री गुरु गाथा पाठ आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10:30 बजे स्वास्थ्य, आध्यात्मिक जीवन एवं मानव कल्याण से संबंधित उपयोगी प्रवचन होंगे। दोपहर 12 बजे गुरु गद्दी की गौरवगाथा का वर्णन किया जाएगा तथा सायं 6:30 बजे मधुर सांस्कृतिक लीला मंचन प्रस्तुत किया जाएगा।
📅 11 जुलाई:
प्रातः 9 बजे श्रीरामायण एवं गुरु गाथा पाठ तथा सायं 7 बजे भव्य भजन संध्या सहित विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एवं रक्तदान शिवर भी आयोजित किया जाएगा
📅 12 जुलाई:
प्रातः 9 बजे श्रीरामायण एवं गुरु गाथा पाठ तथा प्रातः 11:30 बजे विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
इस अवसर पर परम पूज्य श्री मदन मोहन हरमिलापी जी महाराज ने अपने पावन वचनों में कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीव को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ईश्वर की ओर ले जाने वाले दिव्य प्रकाश हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा, सेवा, सत्संग एवं नाम स्मरण को अपने जीवन का आधार बना लेता है, उसका जीवन धन्य एवं सफल हो जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि गुरु कृपा से मन निर्मल होता है, आत्मा में शांति का संचार होता है और मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है। श्री हरमिलापी साहिब जी महाराज का जीवन प्रेम, सेवा, सत्य, सदाचार और मानवता की अनुपम मिसाल रहा है।
आश्रम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस दिव्य यज्ञोत्सव में सम्मिलित होकर सत्संग, भजन, योग साधना एवं भंडारे का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित करें।
इस अवसर पर महंत दिनेश दास महाराज, महंत गंगादास उदासीन महाराज, श्री गुरदीप जी, कमल मुनि महाराज, महंत शुक्र गिरी महाराज, श्याम गिरी महाराज, देहरादून के रमेशानंद जी सहित अनेक संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहेंगे।

