गौरव पाल बने युवा व्यापार मंडल हरिद्वार के जिला अध्यक्ष, व्यापारी आयोग की मांग होगी तेज़


हरिद्वार। गौरव पाल बने युवा व्यापार मंडल हरिद्वार के जिला अध्यक्ष, व्यापारी आयोग की मांग होगी तेज़
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार-विमर्श के बाद व्यापारी नेता गौरव पाल को युवा व्यापार मंडल हरिद्वार का जिला अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही उनसे जल्द ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करने का आग्रह भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर जल्द ही व्यापारी आयोग की मांग को दोबारा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्सर प्रशासन और व्यापारियों के बीच अतिक्रमण, प्लास्टिक और अन्य मुद्दों को लेकर टकराव होता रहता है। ऐसे में व्यापारी आयोग सरकार और व्यापारियों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल वर्षों से इस मांग को उठाता रहा है और अब सरकार से उम्मीद है कि इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा।
नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष गौरव पाल ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल आज युवा व्यापारियों की पहली पसंद बन चुका है। संगठन हर संकट में व्यापारियों के साथ खड़ा रहता है और संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी मेहनत और लगन से निभाएंगे और अधिक से अधिक युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष विनीता धीमान ने कहा कि व्यापारी आयोग की मांग को अब और तेज किया जाएगा और जल्द ही इस संबंध में सरकार से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर स्तर के व्यापारियों की समस्याओं में यदि कोई संगठन मजबूती से खड़ा होता है, तो वह राष्ट्रीय व्यापार मंडल ही है, जिसने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ज्वालापुर एवं पार्षद हरविंदर सिंह, युवा व्यापारी नेता पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विजय धीमान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!