हरिद्वार।भूपतवाला में होटल एच.एस. पैलेस का भव्य लोकार्पण
तीर्थयात्रियों की सेवा के संकल्प के साथ हुआ शुभारंभ
हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में बीएमडीएवी पब्लिक स्कूल के समीप नव-निर्मित होटल एच.एस. पैलेस का शुभ लोकार्पण अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं परिवारजनों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
होटल के स्वामी अनिल कुमार जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के आशीर्वाद, प्रेरणा और मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों को सस्ती, सुलभ और उत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सेवा कार्य की शुरुआत की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि होटल एच.एस. पैलेस श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए घर जैसी आत्मीयता और उत्कृष्ट सेवाओं का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर श्रीमती सोनिया जायसवाल ने भारतीय संस्कृति में अतिथि सेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “अतिथि देवो भव” की भावना के साथ तीर्थयात्रियों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि होटल में आने वाले प्रत्येक अतिथि को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
अनिल कुमार जायसवाल ने अपने पिता हरिश्चंद्र जायसवाल और माता सावित्री देवी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संस्कार और मार्गदर्शन ने ही उन्हें समाज सेवा के इस मार्ग पर अग्रसर किया है। समारोह में परिवार के युवा सदस्य अनमोल जायसवाल, शिवम जायसवाल एवं संस्कार जायसवाल भी उपस्थित रहे।
पूरा लोकार्पण समारोह सौहार्द, आत्मीयता और सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि होटल एच.एस. पैलेस आने वाले समय में भूपतवाला क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के लिए उत्कृष्ट आवास एवं सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होगा।
भूपतवाला में होटल एच.एस. पैलेस का भव्य लोकार्पणतीर्थयात्रियों की सेवा के संकल्प के साथ हुआ शुभारंभ

