हरिद्वार में संत भंडारे का भव्य आयोजन, संतों ने ग्रहण किया प्रसाद

हरिद्वार में संत भंडारे का भव्य आयोजन, संतों ने ग्रहण किया प्रसाद
हरिद्वार के कनखल स्थित प्रसिद्ध श्री सूरत गिरी बंगले में अखिल भारतीय तेहरा भाई त्यागी खाक चौक अयोध्या के श्री महंत एवं मंगलमुखी श्री हनुमान मंदिर आश्रम के संस्थापक साकेतवासी महामंडलेश्वर योगीराज श्री रघुवीर दास महाराज की पावन स्मृति में एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन उनके कृपापात्र शिष्य महंत श्री रामानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अधिकारी पुजारी श्री राम लोचन दास जी महाराज (मंगलमुखी श्री हनुमान मंदिर आश्रम, कृष्ण कॉलोनी, जगदंबा कॉलोनी, नया खेड़ा, जयपुर) द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में हरिद्वार के विभिन्न मठों, मंदिरों और आश्रमों से आए संत महापुरुषों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री महंत रामानंद दास महाराज ने कहा कि इस संसार में गुरु की महिमा अपरंपार है। गुरु ही भक्तों को धर्म और कर्म के मार्ग पर चलाकर ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता दिखाते हैं।
वहीं अधिकारी पुजारी श्री राम लोचन दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार में संत महापुरुषों का सानिध्य प्राप्त होना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि धर्म और कर्म ही मनुष्य को ईश्वर से जोड़ने का माध्यम हैं।
भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!