विश्व जल दिवस 2026 पर स्वच्छता और जागरूकता का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

विश्व जल दिवस 2026 पर स्वच्छता और जागरूकता का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस–2026 के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर शिवालिक नगर वार्ड में कार्यरत मोहल्ला समितियों की महिलाओं, स्वच्छता कार्य में लगे स्वच्छ दूतों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, जनपद के स्वच्छता नोडल अधिकारी एवं ‘स्वजल’ परियोजना से जुड़े अधिकारी चन्द्रकान्तमणी त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास न केवल सराहनीय हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!