महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम भव्य रूप से हुआ संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संतों का मिला आशीर्वाद
International Women’s Day के अवसर पर हरिद्वार । में संकल्प संस्था परमो धर्म ट्रस्ट द्वारा श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरा दास मंदिर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ रवींद्र पुरी अध्यक्ष अखिल भारतीय खाड़ा परिषद एवं मनसा देवी ट्रस्ट, किरन जैसल साध्वी प्राची तथा संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि शक्ति स्वरूपा महिलाएं समाज की शक्ति और संस्कृति की आधारशिला हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।
मेयर किरण जैसल ने कहा कि आज की महिला शिक्षा, समाज सेवा, प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और समाज के विकास में सक्रिय योगदान दे रही है। वहीं साध्वी प्राची ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। नृत्यांगना कला केंद्र के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वैष्णवी झा ने दुर्गा स्तुति पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि अमित चौधरी ने महिलाओं और बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। विनीता चौहान के निर्देशन में बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दे पर नाट्य मंचन भी किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
समारोह में पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव, एआरटीओ नेहा झा, सिटी मजिस्ट्रेट कुशम चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, डॉ. संध्या शर्मा, कुमारी सलोनी, रश्मि त्यागी, रेखा सिंघल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, सचिन, तरुण कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, संगीता बंसल, सहसचिव हरि नारायण त्रिपाठी, अर्चना झा, मंत्री वरुण सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, माया देवी, आशुतोष पांडे, प्रसून दुबे, शशि भूषण पांडे, विनोद कुमार त्रिपाठी, रमेश पांडे, संतोष झा, यतीश राठौर, कमलाकर शास्त्री, प्रमोद कुमार, मनसा देवी मंदिर के पुजारी महेश दुबे सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित संतों के आशीर्वाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और महिलाओं के सम्मान से पूरा वातावरण उत्साह और प्रेरणा से भर गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम भव्य रूप से हुआ संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संतों का मिला आशीर्वाद

