पितृपक्ष अष्टमी पर श्री विष्णु धाम आश्रम में भव्य भंडारा

पितृपक्ष अष्टमी पर श्री विष्णु धाम आश्रम में भव्य भंडारा।

हरिद्वार। पितृपक्ष की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर श्री विष्णु धाम आश्रम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में लगभग 300 संतों को भोजन प्रसाद के साथ दक्षिणा भी भेंट की गई।

इंदौर जिले के मांगलिया से परिवार सहित हरिद्वार पहुंचे पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके परिवार की ओर से श्री विष्णु धाम आश्रम में वार्षिक पितृपक्ष भंडारे का आयोजन किया गया। यह उनके परिवार का 28वां वार्षिक भंडारा है।

उन्होंने बताया कि भंडारे के साथ पितरों का विधिवत पूजन एवं तर्पण किया गया। इसके पश्चात परिवार के सदस्य मां गंगा में स्नान, दान-पुण्य एवं पितरों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान कर बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।

पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि मां गंगा की पावन धरा पर गुरुजनों, पितरों एवं मां गंगा के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष परिवार द्वारा यह सेवा कार्य किया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने समस्त परिवार, समाज एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

भंडारे में संत-महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!