हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गृह वार्ड 43, ज्वालापुर स्थित माता वैष्णो देवी स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति एवं प्रस्तुति कौशल ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का गुण विकसित होता है। युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है और उनके उत्साह को हमेशा बनाए रखने के लिए समाज को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या, अध्यापकगण एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में माता वैष्णो देवी स्कूल के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिनेश कोचर (भोला कोचर जी), श्री दीपक गिरधर जी, प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रविता पाण्डेय जी, शिक्षक श्री राजीव कुमार जी एवं श्री अरुण कान्त शर्मा जी सहित अध्यापिकाएँ श्रीमती प्रज्ञा वर्मा जी, श्रीमती पूजा अरोड़ा जी, श्रीमती मीनू जी, श्री हरितोष जी, श्रीमती श्वेता शर्मा जी, श्रीमती नैंसी जी, श्रीमती सोनी चौहान जी, श्रीमती निकिता चौहान जी, श्रीमती शालिनी शर्मा जी, श्रीमती प्रीति चौहान जी, श्रीमती आराधना चौहान जी एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी जी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साह और विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायक बनाया।






