सावन पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब रक्षाबंधन पर संतों ने दिया सनातन एकता का संदेश

सावन पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब रक्षाबंधन पर संतों ने दिया सनातन एकता का संदेश

हरिद्वार।धर्मनगरी सावन माह का समापन पूर्णिमा तिथि और रक्षाबंधन के पावन पर्व के साथ श्रद्धा अध्यात्म और भाई-बहन के प्रेम के अनूठे संगम के रूप में हुआ। गंगा घाटों से लेकर मंदिरों और आश्रमों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस पावन अवसर पर निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में विशाल भंडारे एवं संत मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संत-महात्माओं ने एक-दूसरे से मिलकर आध्यात्मिक संवाद किया और सनातन संस्कृति की एकता व संरक्षण का संदेश दिया। महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का पर्व नहीं बल्कि विश्वास संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। आश्रम परिसर पूरे दिन भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और राष्ट्र कल्याण की मंगलकामना की। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा भाव का अनुभव किया।उधर, हर की पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर सावन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा स्नान किया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ जिससे पूरी धर्मनगरी आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आई। रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा और संत मिलन समारोह ने हरिद्वार को एक बार फिर आस्था की राजधानी के रूप में जीवंत कर दिया जहां श्रद्धा और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!