श्री दादू जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 4 से 11 मई 2026 तक हरिद्वार और ऋषिकेश में
हरिद्वार (कनखल) एवं ऋषिकेश स्थित श्री दादू बाग आश्रम और वैशाली दादू महानंदा आश्रम में 4 मई 2026 से 11 मई 2026 तक श्री दादू दयाल जी महाराज के निर्वाण उत्सव एवं जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होगा।
इस पावन अवसर पर देशभर से महंत, महामंडलेश्वर, संत-महात्मा, थमायत तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के दौरान सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं संतों के दर्शन का विशेष आयोजन रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।
महोत्सव की विशेषता यह है कि 4 मई से प्रतिदिन श्री दादू वाणी जी के अखंड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक दिन भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालु गंगा स्नान का पुण्य लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
इस आयोजन की व्यवस्था उप समिति, श्री दादू बाग आश्रम, कनखल द्वारा की जा रही है। प्रमुख आयोजकों में बद्री दास स्वामी (व्यवस्थापक), भारत भूषण जोशी, श्री नंदलाल स्वामी (दौलतपुरा मंत्री) एवं हनुमान दास स्वामी (सदस्य, आमली सांगानेर) शामिल हैं।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस दिव्य महोत्सव का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
श्री दादू जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 4 से 11 मई 2026 तक हरिद्वार और ऋषिकेश में

