ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर समारोह, विद्यार्थियों को सौंपी नेतृत्व की जिम्मेदारी

हरिद्वार। ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भव्य इन्वेस्टिचर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन के गणमान्य सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रबंधन की ओर से श्री हिमांक टाटरन, सुश्री ग्रेसी टाटरन, सुश्री प्रीति राठी एवं श्री वरुण राठी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

समारोह के दौरान विभिन्न पदों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। साहस हाउस के हाउस कैप्टन के रूप में अमोल रतूड़ी (कक्षा 10-A) एवं यशस्वी पंवार (कक्षा 10-B) को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सत्य हाउस के हाउस कैप्टन के रूप में अर्णव चोपड़ा (कक्षा 12-A) एवं सोम्या सक्सेना (कक्षा 11-B) का चयन किया गया।

इसी क्रम में समृद्धि हाउस के हाउस कैप्टन के रूप में करण (कक्षा 12-B) एवं वल्लभी (कक्षा 10-B) तथा संयम हाउस के हाउस कैप्टन के रूप में हृदयनाह (कक्षा 10-A) एवं अनुष्का थपलियाल (कक्षा 10-A) को दायित्व सौंपा गया।

विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल के रूप में देवांश (कक्षा 12-A) एवं श्रद्धा लखेड़ा (कक्षा 11-B) को चुना गया। कल्चरल कमेटी के लिए प्रतिशी भारती (कक्षा 10-B) एवं अभय (कक्षा 12-B) तथा स्पोर्ट्स कमेटी के लिए सताक्षी (कक्षा 12-B) एवं तनिष्क (कक्षा 11-B) का चयन किया गया।

विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए डिसिप्लिन इंचार्ज के रूप में प्राची एवं प्रशांत (कक्षा 12-B), श्रद्धा एवं आकाश (कक्षा 10-A), दिव्या एवं कुणाल (कक्षा 10-B), तथा अनुभूति एवं अक्षत (कक्षा 10) को जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवक (Volunteers) के रूप में अश्विन, विनय, अथर्व एवं वर्दान का चयन किया गया।

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुरियन एंटनी ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों को इन्वेस्टिचर समारोह के लिए तैयार करने में पी.टी.आई. शिक्षक श्री अंकित कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह का प्रभावशाली एवं सफल संचालन सुश्री सुरभि द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल किसी पद को प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का अवसर है। विद्यार्थियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए विद्यालय के विकास एवं अनुशासन में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

इन्वेस्टिचर समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। विद्यालय परिवार ने सभी नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!