हरिद्वार में पुरुषोत्तम मास पर भव्य भंडारे का आयोजन, संतों व श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

हरिद्वार में पुरुषोत्तम मास पर भव्य भंडारे का आयोजन, संतों व श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
हरिद्वार। पवित्र नगरी हरिद्वार के कृष्ण धाम, संन्यास रोड पर पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर सोमवती अमावस्या के दिन एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी राजेश चौधरी (फाउंडर, पारी देवी चौधरी हरिराम सिराव ट्रस्ट) द्वारा किया गया, जो युवा भामाशाह समाज सेवक के रूप में भी जाने जाते हैं।
यह भंडारा उनके परम पूजनीय गुरुदेव भगवान महंत श्री श्री 108 स्वामी मंगलानंद गिरी जी महाराज ,गुरु स्वामी राघवानंद गिरी जी महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हरिद्वार में देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
राजेश चौधरी ने बताया कि वे अपने गुरु के मार्गदर्शन में रहकर समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता को अपना कर्तव्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भव्य भंडारों का आयोजन वे समय-समय पर विभिन्न तीर्थ स्थलों पर करते रहते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंच सके।
भंडारे का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में हुआ, जिसने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के मन को भक्ति भाव से भर दिया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि समाज सेवा के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!