धर्मनगरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित सदानी आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज भव्य समापन

हरिद्वार ।भूपतवाला) धर्मनगरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित सदानी आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज भव्य समापन हो गया। पूरे सप्ताह चले इस दिव्य आयोजन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया।
इस श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन विशेष रूप से गुजरात से पधारे श्रद्धालुओं द्वारा किया गया था। कथा व्यास जी के मधुर और भावपूर्ण प्रवचनों ने उपस्थित सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु पूरे सप्ताह भक्ति रस में डूबकर कथा का आनंद लेते रहे और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हुए।
पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मां गंगा की पावन धारा के तट पर कथा श्रवण करना श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पुण्यदायी रहा। कथा के समापन अवसर पर सभी भक्तों ने मां गंगा में स्नान कर अपने और समस्त विश्व के कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालु भाव-विभोर होकर अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान कर गए, अपने साथ भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक अनुभवों की अमूल्य स्मृतियां लेकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!