बीएसपी उत्तराखण्ड की महत्वपूर्ण बैठक शांतिपूर्वक संपन्न, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प
हरिद्वार (उत्तराखण्ड), 28 मई 2026 — बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) उत्तराखण्ड प्रदेश की एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज दोपहर 11:00 बजे बीएसपी हाउस, एस-501 शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कु० मायावती जी के निर्देशानुसार आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी मा० मोहित आनन्द जी उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन पाल जी ने की। नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी मोहित आनन्द जी, प्रदेश अध्यक्ष मा० अनिल चौधरी जी, जिलाध्यक्ष श्री मदन पाल जी, प्रदेश महासचिव सतेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार, जोन कोऑर्डिनेटर प्रदीप चौधरी सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मा० मोहित आनन्द जी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखण्ड में वर्तमान सरकार के दौरान अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है, जिसे रोकने में सरकार विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बीएसपी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और वर्ष 2027 में पार्टी की सरकार बनाना ही मुख्य लक्ष्य है।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मा० अनिल चौधरी जी ने कहा कि सामाजिक भाईचारे को मजबूत करते हुए और सर्व समाज को साथ लेकर ही एक सशक्त सरकार बनाई जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री मदन पाल जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक और जातीय भेदभाव को बढ़ावा देकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर मेहनत करें और 2027 में उत्तराखण्ड में बीएसपी की सरकार बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करें।
बैठक में प्रदेश, जोन, विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मंच पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सूरज मल, सतेन्द्र सिंह, मदन वीर सिंह गौतम, के०पी० सिंह (जिलाध्यक्ष देहरादून), एस.पी. गौतम, प्रमोद गौतम, जसपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, मनोज कुमार सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं में मेनपाल सिंह, मदनलाल (पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वार), जयन्त चौहान (जिला पंचायत सदस्य), अतर सिंह, चरन सिंह, तेलूराम एडवोकेट, सचिन कुमार, सुरेश कुमार, सौरभ कुमार, आशीष कुमार, विनोद जयन्त, अमित कुमार, सतपाल सिंह, विपिन पटेल, रामलाल पटेल, सद्धाम हुसैन, विकास चौधरी, धनराज वर्मा, दीपक कुमार, सन्नी सिंह, चन्द्रपाल सिंह, नितिन कुमार, बलजीत सिंह, मेहरबान जिलानी, सरफराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन “जय भीम, जय भारत” के नारों के साथ हुआ।
— सूरज मल
प्रदेश कार्यालय प्रभारी / प्रदेश कोषाध्यक्ष
बहुजन समाज पार्टी

