तुलसी मानस आश्रम हरिद्वार में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, गुजरात से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
पूजा शर्मा
हरिद्वार।(Srknews24x7)
पावन धाम हरिद्वार स्थित तुलसी मानस आश्रम में 5 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक श्रीराम कथा का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में गुजरात से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर वातावरण को पूर्णतः राममय बना दिया।
कथा का वाचन गुजरात से पधारे विद्वान कथा व्यास राजेंद्र प्रसाद शास्त्री जी के श्रीमुख से किया गया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और भक्ति के प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु गहरे भाव में डूब गए।
इस धार्मिक आयोजन में लगभग 500 श्रद्धालु गुजरात से हरिद्वार पहुंचे। कथा स्थल पर भक्ति, भजन-कीर्तन और राम नाम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था भी अत्यंत सुंदर और सुव्यवस्थित रूप से की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
आयोजन को सफल बनाने में राम कुमार दास जी महाराज, रेवा दास जी, राजू भाई रामानुज, वासुदेव भाई पटेल, मनोज भाई, तुलसी भाई एवं अभिसंगश्री का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस धार्मिक अनुष्ठान को भव्य और सफल बनाया।
पूरे आयोजन के दौरान तुलसी मानस आश्रम भक्ति और आस्था का केंद्र बना रहा। श्रीराम कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश ग्रहण किया, जिससे उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
तुलसी मानस आश्रम हरिद्वार में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, गुजरात से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

