श्रीधाम आश्रम, मायापुर हरिद्वार में संत महापुरुषों के पावन आशीर्वचन से भक्त हुए कृतार्थ

श्रीधाम आश्रम, मायापुर हरिद्वार में संत महापुरुषों के पावन आशीर्वचन से भक्त हुए कृतार्थ
हरिद्वार के मायापुर स्थित निरंजनी अखाड़ा क्षेत्र के श्रीधाम आश्रम में एक दिव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के महंत गोविंददास महाराज के पावन सानिध्य में अनेक संत महापुरुषों के श्रीमुख से निकले अमृतमय वचनों ने उपस्थित भक्तों के जीवन को धन्य और कृतार्थ कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान महंत धर्मदास महाराज ने कहा कि गुरु की शरण में जाने से मनुष्य के भाग्य का उदय होता है। वहीं महंत हरेंद्र दास महाराज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संतों का जीवन सदैव समाज की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित होता है। महंत रघुवीर दास महाराज ने बताया कि संत महापुरुषों द्वारा किए जाने वाले सभी धर्म-कर्म के कार्यों में संपूर्ण जगत के कल्याण की भावना निहित रहती है।
इस आध्यात्मिक संगम में स्वामी अंकित शरण महाराज, महंत जयरामदास महाराज, महंत सूरज दास महाराज, महंत बिहारी शरण महाराज, महंत शंभू दास महाराज, महंत धनेश्वर दास महाराज, महंत कृष्ण स्वरूप महाराज और आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा सहित अनेक संत महापुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और अंत में आयोजित भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!