हरिद्वार की मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु
रिपोर्ट: पूजा शर्मा
हरिद्वार। मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन के अंतिम दिन पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली।
समापन अवसर पर राधा-कृष्ण की दिव्य एवं मनोहारी लीलाओं का सजीव मंचन किया गया, जिसने सभी उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर भगवान के नाम का संकीर्तन करते नजर आए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही, जिसमें भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर प्रेम और आनंद का अद्भुत संदेश दिया। पूरा परिसर “राधे-राधे” और “हरे कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा।
कथा श्रवण के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही विधि-विधान से हवन-पूजन सम्पन्न कराया गया, जिससे वातावरण और अधिक पवित्र हो गया। आयोजन के अंत में ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस भव्य आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और भक्ति का भी सुंदर संदेश दिया।
यह पावन कथा आयोजन मंडी गोविंदगढ़ के श्री नितिन नरेश गुप्ता जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला की ट्रस्टी, प्रेसिडेंट एवं सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हरिद्वार की मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु

