13 अखाड़ों के संत-महंतों की उपस्थिति में विधि-विधान से हुआ पट्टाभिषेक, महंत रविंद्र पुरी महाराज का रहा पावन सानिध्य
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री पवन दास शास्त्री, शिष्य श्री बलदेव दास जी महाराज का पट्टाभिषेक कार्यक्रम धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में तथा पंचपुरी श्री वैष्णव विरक्त महामंडल (रजि.), हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह में संत-महंतों ने उपस्थित होकर पट्टाभिषेक कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और नवनियुक्त महंत को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल, हरिद्वार के अध्यक्ष महामंडलेश्वर नारायण दास जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी भगवद स्वरूप जी महाराज, महामंडलेश्वर श्याम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर शिवानंद जी महाराज, महंत दुर्गा दास जी, महंत रघुवीर दास जी, महंत बिहारी शरण जी, महंत हरेंद्र दास जी, महंत गणेश दास जी, महंत किशन दास जी, महंत जयराम दास जी, अंकित जी महाराज, महंत परमेश्वर दास जी एवं महंत जगदीश दास जी सहित 13 अखाड़ों के संत-महंत उपस्थित रहे।संत समाज की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में धार्मिक परंपराओं, गुरु-शिष्य परंपरा और संत परंपरा के महत्व को रेखांकित किया गया। संतों ने महंत पवन दास शास्त्री जी को उनके दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए धर्म, सेवा और समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट की ओर से श्रीमती राज शास्त्री जी, श्री सुखदेव शर्मा जी (कार्यसमिति सदस्य), श्याम सिंह जी (मुख्य महाप्रबंधक, जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट, हरिद्वार), रोहित शर्मा (पीआरओ), दिनेश भट्ट, पुनीत कुमार द्विवेदी, भुवन भट्ट सहित ट्रस्ट के अन्य सेवक उपस्थित रहे। समारोह संत-महंतों के आशीर्वाद और धार्मिक उत्साह के बीच संपन्न हुआ।






