हरिद्वार गुरु मंडल आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, 16 जुलाई को निकली भव्य जगन्नाथ यात्रा एवं भंडारा

हरिद्वार गुरु मंडल आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, 16 जुलाई को निकली भव्य जगन्नाथ यात्रा एवं भंडारा

हरिद्वार स्थित गुरु मंडल आश्रम में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा का अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय आयोजन संपन्न हो रहा है। इस पावन अवसर पर 16 जुलाई को भव्य जगन्नाथ यात्रा के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कथा व्यास पूज्य सीताराम शास्त्री जी (जनकपुर) द्वारा कराया जा रहा है। उनके मधुर वाणी एवं भावपूर्ण शैली ने श्रद्धालुओं को गहरे आध्यात्मिक भावों में डुबो दिया। कथा के मुख्य आयोजक हसमुख भाई एम. पांचाल विश्वकर्मा जी (गुजरात) के नेतृत्व में इस आयोजन को अत्यंत भव्य रूप प्रदान किया गया।

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबकर झूमते नजर आए। चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का अत्यंत आकर्षक एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं छठे दिन रुक्मिणी विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन हुआ, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सातवें दिन श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में अपार उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। यह आयोजन हरिद्वार में आध्यात्मिक वातावरण को और भी दिव्य एवं पवित्र बनाने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!