मां मंसा देवी पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले वस्त्र, दान-चढ़ावे में पारदर्शिता पर जोर

हरिद्वार: पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले वस्त्र, दान-चढ़ावे में पारदर्शिता पर जोर
हरिद्वार, 15 जुलाई। डॉ. रविंद्रपुरी महाराज, जो अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं, ने मंदिर के पुजारियों को बिना जेब वाले वस्त्र वितरित किए।
इस पहल के पीछे उद्देश्य मंदिरों में दान और चढ़ावे को लेकर उठने वाले चोरी जैसे आरोपों को समाप्त करना और श्रद्धालुओं की आस्था को बनाए रखना है। डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि हाल ही में अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्णय लिया। इसी के तहत सभी पुजारियों के लिए बिना जेब वाले वस्त्र पहनना अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दान और चढ़ावे की राशि में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी बताया कि मंदिर में प्राप्त होने वाली सभी राशि का लेखा-जोखा पूरी पारदर्शिता के साथ रखा जाता है।
डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ विरोधी संत-महंत वर्ष 2023 के एक भ्रामक वीडियो को प्रसारित कर मंदिर ट्रस्ट की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मंदिर में दान देने के बाद उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें, ताकि पारदर्शिता और विश्वास दोनों बनाए रखे जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!