हरिद्वार के रामेश्वरम आश्रम में भव्य कथा महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार के रामेश्वरम आश्रम में भव्य कथा महोत्सव का शुभारंभ
हरिद्वार के कनखल स्थित रामेश्वरम आश्रम में 25 मई 2026 से एक भव्य धार्मिक कथा का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर कथा वाचन का कार्य प्रसिद्ध कथा व्यास शास्त्री सागर भाई भट्ट (वैदिक शास्त्री), मुंबई द्वारा किया जा रहा है, जिनकी मधुर वाणी और गहन आध्यात्मिक ज्ञान से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
इस भव्य आयोजन का संचालन राधा कृष्ण महिला मंडल, दहिसर (मुंबई) द्वारा किया जा रहा है। कथा का आयोजन रामेश्वर आश्रम, संन्यास रोड, हरिद्वार में किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कथा के प्रारंभ से ही आश्रम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!