शिवालिक नगर में श्री गणेश प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 3 से 5 मई तक, भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला
पूजा शर्मा
हरिद्वार। शिवालिक नगर स्थित श्री शिव मन्दिर में श्री शिव मन्दिर समिति के तत्वावधान में भगवान श्री सिद्धि विनायक (श्री गणेश) के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन 3 मई से 5 मई 2026 तक किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार माथुर एवं महासचिव शशि भूषण पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पूर्ण वैदिक विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न होगा। उन्होंने समस्त श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
प्रतिदिन दो सत्रों में होंगे कार्यक्रम
महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। वहीं प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक श्री गणेश कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथा व्यास डॉ० अरविन्द नारायण मिश्रा होंगे।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
3 मई (रविवार): गणेश-अम्बिका पूजन, कलश पूजन, मातृका पूजन एवं मण्डप पूजन
4 मई (सोमवार): गणेशाम्बिका पूजन, वरुण कलश पूजन, जप-पाठ एवं सायं 4 बजे नगर भ्रमण
5 मई (मंगलवार): प्राण-प्रतिष्ठा न्यास, हवन, ध्वज एवं शिखर पूजन, मूर्ति स्थापना एवं भण्डारा
विशिष्ट अतिथियों की रहेगी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं होटल व्यवसायी संजीव गुप्ता उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य आचार्य के रूप में डॉ० अरविन्द नारायण मिश्रा अनुष्ठानों का संचालन करेंगे।
इसके अलावा मदन कौशिक (कैबिनेट मंत्री), आदेश चौहान (विधायक), राजीव शर्मा (नगर पालिका अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्रद्धालुओं से अपील
श्री शिव मन्दिर समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाए
📍 स्थान: श्री शिव मन्दिर, शिवालिक नगर, हरिद्वार
शिवालिक नगर में श्री गणेश प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 3 से 5 मई तक, भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला

