श्रीमती अंजना चडड़ा निर्विरोध बिलकेशवर कॉलोनी की अध्यक्षा/ सभापति चुनी गई


श्रीमती अंजना चडड़ा निर्विरोध बिलकेशवर कॉलोनी की अध्यक्षा/ सभापति चुनी गई
हरिद्वार सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड बिलकेशवर कॉलोनी हरिद्वार के प्रबंधकरिणी समिति के पंच वर्षीय चुनाव आज दिनाँक 25 अप्रैल 2026 को हरिद्वार के माननीय जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में निर्वाचन अधिकारी श्री राजबीर सिंह एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री साधु राम एवं प्रशासक श्री प्रेम कुमार द्वारा संपन्न करवाये गए | सभी वार्डों से निम्न प्रत्याशी श्रीमती किरण अरोड़ा, श्रीमती गंगा रानी सिंघल, श्री हितेश नारायण शर्मा, श्री कपिल अरोड़ा, श्रीमती अंजना चडड़ा एवं श्री कमल किशोर गोयल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए | प्रबंधकरिणी के चुनाव के बाद श्रीमती अंजना चडड़ा निर्विरोध सभापति एवं श्री कपिल अरोड़ा निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित घोषित किए गए | निर्वाचन को सुचारू रूप से एवं सफ़लता पूर्वक संपन्न कराने में सचिव श्री महेंद्र अरोड़ा एवं कार्यालय अधिकारी रंजीत सिंह द्वारा अथक प्रयास किए गए | निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन के परिणाम की घोषणा के पश्चात कॉलोनी के प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिको श्री भारत भूषण शर्मा, श्री विवेक मिश्रा, श्री राजेश शर्मा, श्री राहुल शर्मा, श्री राहुल बेदी, श्री अनिल निश्चल, पूर्व सचिव श्री राजीव मदान, श्री सचिन गुप्ता, श्री दलजीत सिंह, श्रीमती सुमन मदान, श्रीमती रजनी सचदेवा, श्रीमती इंदु मदान तथा श्री अनुभव सक्सेना द्वारा नव निर्वाचित प्रबंधकरिणी के सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर उत्साहित होकर स्वागत किया गया | कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्यों श्री रामेंद्र सिंह, श्री अशोक मेहता, श्री कमल किशोर सेठ, श्री कुल भूषण सक्सेना, पूर्व सभापति श्री वीरेंद्र चडड़ा तथा श्री दुर्गेश बर्मन आदि द्वारा नव निर्वाचित बोर्ड को आशीर्वाद प्रदान किया गया | अंत में नव निर्वाचित सभापति श्रीमती अंजना चडड़ा द्वारा कॉलोनी के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि कॉलोनी ने उन पर जो विश्वास किया है वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी तथा उन्होंने सबका विश्वास सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!