हरिद्वार: ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम जसवाला में बाईपास मार्ग का एक करोड़ की लगत से विधायक इंजी रवि बहादुर द्वारा शिलान्यास

हरिद्वार : ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जसवाला में राज्य योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग टाइल युक्त बाईपास मार्ग का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक इंजी. रवि बहादुर ने विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला और क्षेत्र में विकास की एक नई उम्मीद जगी।शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य योजना के तहत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा बाईपास मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग के बनने से गांव के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि वे सदैव क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के मार्गों को चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।इस मौके पर प्रधान देशराज, प्रधान नीरज चौहान, प्रधान प्रवीण चौहान, अजमत मोदी, जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली रावत, बुंदु प्रधान, पंकज सैनी, प्रदीप सैनी, लोकेश सैनी, रविंद्र सैनी, बीरेंद्र सैनी, राजू सैनी, ऐजाज़ अली, मोबिन, महरूफ सलमानी, सैफ अली, नदीम, सागर बेनीवाल, मनव्वर सलमानी, इरशाद सलमानी, मोज्ज्म, नदीम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में भी इसी प्रकार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!